लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: चुनाव प्रचार एक दिन पहले रोकने पर जेटली ने कहा- संवैधानिक प्रणाली के ठप पड़ने का एक 'क्लासिक केस'

By भाषा | Updated: May 16, 2019 05:25 IST

पहले चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम खत्म होना था। जेटली ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि एक संवैधानिक प्राधिकार, भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रभावी तरीके से कहा है कि पश्चिम बंगाल में हालात अराजक हैं ।

Open in App

भाजपा नेता अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रचार अभियान को एक दिन पहले रोकने का आदेश राज्य में संवैधानिक प्रणाली के ठप पड़ने का एक ’क्लासिक केस’ है। कोलकाता में अमित शाह के रोडशो के दौरान हुई हिंसा के कारण चुनाव आयोग ने फैसला किया कि कल (बृहस्पतिवार) रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा।

पहले चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम खत्म होना था। जेटली ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि एक संवैधानिक प्राधिकार, भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रभावी तरीके से कहा है कि पश्चिम बंगाल में हालात अराजक हैं । मंत्री ने कहा, ‘‘ स्वतंत्र प्रचार संभव नहीं है और इसलिए प्रचार को समय से पहले रोक देना पड़ा। यह संवैधानिक प्रणाली के ठप पड़ने का एक ’क्लासिक मामला’ है।’’

भाजपा और तृणमूल कांग्रेस राज्य में हुई हिंसा के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही है। इस हिंसा के दौरान महान समाज सुधारक एवं पश्चिम बंगाल के आदर्श पुरुष के रूप में विख्यात ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 19वीं सदी की एक प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त की गयी।

आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत इस तरह की कार्रवाई की है। आयोग ने पश्चिम बंगाल के प्रधान गृह सचिव और सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक को उनके पदों से हटाए जाने का भी आदेश दिया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया