लाइव न्यूज़ :

संविधान, महर्षि वाल्मीकि के विचार और दलितों पर हमले हो रहे हैं: राहुल

By भाषा | Updated: October 20, 2021 14:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के तहत संविधान, महर्षि वाल्मीकि के विचार और दलित समुदाय के लोगों पर हमले किये जा रहे हैं।

उन्होंने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय से ‘शोभा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाने के बाद यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, ‘‘वाल्मीकि जी ने देश और दुनिया को एक रास्ता दिखाया। उनका संदेश प्यार और भाईचारे का था। आज वाल्मीकि जी के संदेश पर आक्रमण हो रहा है। हमारा संविधान वाल्मीकि जी की विचारधारा का संविधान है। वाल्मीकि जी ने जो बातें कही थी उसी विचार के मुताबिक संविधान बना था।’’

राहुल ने आरोप लगाया, ‘‘संविधान, वाल्मीकि जी के विचार और दलित भाई-बहनों पर हमले हो रहे हैं। पूरे देश को यह बात मालूम है। सिर्फ कुछ लोगों को पूरा फायदा दिया जा रहा है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी दलित भाई-बहनों पर हो रहे हमले को रोकेगी। ये लोग जितना देश को तोड़ेंगे, उतना ही हम देश को जोड़ेंगे। जितनी ये नफरत फैलाएंगे, उतना ही हम भाईचारे की बात करेंगे।’’

‘शोभा यात्रा’ से जुड़े समारोह में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नितिन राउत और कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए