लाइव न्यूज़ :

भाजपा का 26 नवंबर से देशभर में संविधान गौरव अभियान’

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 26 नवंबर यानी संविधान दिवस से लेकर छह दिसंबर तक देशभर में ‘‘संविधान गौरव अभियान’’ चलाएगी और इस दौरान वह सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों में यात्राएं निकालने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सममेलन में यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पूरे देश में 26 नवंबर (संविधान दिवस) से छह दिसंबर (बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस) तक संविधान गौरव अभियान चलाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान के दौरान जिला मुख्यालयों पर संविधान गौरव यात्राएं निकलेगी, यात्राओं के समापन पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिनमें अनुसूचित जाति की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा और मुख्य अतिथि द्वारा संविधान की शपथ भी दिलाई जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि इस दौरान मोर्चे की ओर से सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया जाएगा।

आर्य ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा मणिपुर में करेंगे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि अन्य नेताओं के साथ दिल्ली में मौजूद रहेंगे।

इस अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी ने यह अभियान चलाने का फैसला किया है, आर्य ने कहा कि भाजपा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यक्रम नहीं करती। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के पीछे महापुरुषों और उनके योगदानों को याद करना है और देश व संविधान के प्रति कर्तव्यों के बारे में जनजागरूकता फैलाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड में विधानसभा स्तर पर यह कार्यक्रम होगा जबकि उत्तर प्रदेश में यह जिला स्तर पर होगा। कुछ राज्य ऐसे हैं जो मंडल स्तर पर भी इसका आयोजन करेंगे, जहां दूर-दूर तक चुनाव नहीं हैं।’’

ज्ञात हो कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। संविधान दिवस की शुरुआत 2015 से की गई थी। भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन