लाइव न्यूज़ :

संविधान दिवस : राष्ट्रपति कोविंद ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठ

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को संविधान दिवस के मौके पर लोगों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में प्रस्तावना पढ़ी। इसका दूरदर्शन ने सीधा प्रसारण किया और इस दौरान देश भर से लोग उनके साथ जुड़े।’’

गुजरात के केवडिया में भी एक बड़े स्क्रीन पर इसे दिखाया गया। केवडिया में पीठासीन अधिकारियों के 80वें अखिल भारतीय सम्‍मेलन के आयोजन के दौरान इसका प्रसारण हुआ।

बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति के साथ अन्य प्रतिभागियों ने भी प्रस्तावना पढ़ी।

बयान में कहा गया, ‘‘केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इसके साथ ही इस अवसर पर वेबिनार, प्रदर्शनी, निबंध लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और स्लोगन प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ जिनका मकसद संविधान में बताए गए मूल्यों और सिद्धांतों का उल्लेख करना और उसे दोहराना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां