लाइव न्यूज़ :

दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसटीएफ का गठन करें जिलाधिकारी: दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: April 26, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल दिल्ली सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे कोरोना वायरस मरीजों के उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी और जमाखोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए ‘विशेष कार्य बल’ का गठन करें।

मुख्य सचिव विजय देव ने एक आदेश में कहा कि औषधि नियंत्रक नकली दवाओं का निर्माण एवं आपूर्ति रोकने, जांच करने और छापे मारने के लिए तत्काल पर्याप्त टीमों का गठन करेंगे।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष देव ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में उठाए कदमों की जानकारी देने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने रविवार को जारी आदेश में कहा, ‘‘सभी जिलाधिकारी अपने समकक्ष जिला पुलिस उपाधीक्षकों की सहायता से एक विशेष कार्य बल गठित करेंगे।’’

मुख्य सचिव ने कहा, ‘‘विशेष कार्य बल की मुख्य जिम्मेदारी जीवन रक्षक नकली दवाओं का निर्माण एवं आपूर्ति रोकना, जांच करना और छापे मारना होगी। कोरोना वायरस मरीजों के उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकना भी उनकी मुख्य जिम्मेदारी होगी।’’

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,933 नए मामले सामने आए तथा 350 और लोगों की इस घातक बीमारी से मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर 30.21 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य संबंधी सरकारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10,27,715 हो गए हैं और कुल मृतक संख्या बढ़कर 14,248 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन