लाइव न्यूज़ :

बीज से बाजार तक के सफर में किसानों की अड़चनों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे:मोदी

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के एक किसान के पत्र के जवाब में कहा है कि ‘बीज से बाजार तक’ के सफर में किसानों के रास्ते में आने वाली छोटी-बड़ी हर अड़चन को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने नैनीताल के खीमानंद पांडे के पत्र का जवाब देते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ मौसम की अनिश्चितताओं से जुड़े जोखिम को घटा कर कड़ी मेहनत करने वाले किसानों के आर्थिक हितों के संरक्षण में लगातार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

पांडे ने इस योजना के पांच साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए एक पत्र लिखा था।

प्रधानमंत्री ने खीमानंद के पत्र के जवाब में कहा कि किसान हितैषी बीमा योजना का करोड़ों किसान लाभ उठा रहे हैं।

उन्होंने कृषि और किसान कल्याण की दिशा में किये गये सरकार के प्रतिबद्ध प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में व्यापक कवरेज एवं पारदर्शी दावा निस्तारण प्रक्रिया के जरिए, फसल बीमा योजना किसानों के कल्याण के लिए हमारे प्रतिबद्ध प्रयासों के एक उदाहरण के रूप में उभरी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज, बीज से लेकर बाजार तक किसानों के सफर की राह में आने वाली छोटी-बड़ी हर अड़चन को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं और उनकी समृद्धि तथा कृषि की प्रगति सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण के साथ आज देश एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। ’’

प्रधानमंत्री ने विश्वास प्रकट करते हुए कहा, ‘‘देश को वैश्विक स्तर पर नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे प्रयास और तेज होंगे। ’’

उन्होंने कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर बनाने में और देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों पर अपने विचार साझा करने को लेकर पांडे को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस तरह के संदेश मुझे देश की दिल लगा कर सेवा करने की नयी ऊर्जा देते हैं। ’’

प्रधानमंत्री के जवाबी पत्र के बारे में पूछे जाने पर किसान ने कहा, उन्हें यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि प्रधानमंत्री ने उनके पत्र का जवाब दिया है और वह इससे अभिभूत हैं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने फसल बीमा योजना को लेकर धन्यवाद देने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था क्योंकि इस योजना से जीवन की गुणवत्ता में बदलाव आया है और उन्हें अब उनकी कड़ी मेहनत पर मौसम की मार से पानी फिरने का डर नहीं है।

किसान ने प्रधानमंत्री को ‘नमो ऐप’ के जरिए पत्र लिखा था और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पांच साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन