लाइव न्यूज़ :

कैदियों को अदालत ले जाते कांस्टेबल ने पी शराब, दो निलंबित

By भाषा | Updated: October 7, 2019 20:56 IST

बिल्हा न्यायालय के लिए जा रहे वाहन में मारपीट, लूट, छेड़खानी और बलवा के आरोपी पांच कैदी थे। अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय जाने के दौरान रास्ते में वाहन को रोककर सभी सिपाही पास के एक होटल में चले गए। वहीं, आरक्षक दिलीप और नान्हुराम ने पास की शराब दुकान से शराब ली और कोने में बैठकर पी ली।

Open in App

बिलासपुर केंद्रीय जेल से कैदियों को न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रहे दो आरक्षकों ने रास्ते में शराब पी ली। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों को निलंबित कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सोमवार को यहां बताया कि गत शुक्रवार को केंद्रीय जेल बिलासपुर में संगीन मामलों में बंद विचाराधीन कैदियों को बिल्हा व्यवहार न्यायालय में ले जाने की जिम्मेदारी प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह और आरक्षक रवि वानखेड़े, दिलीप वैष्णव तथा नान्हुराम डहरिया को दी गई थी।

बिल्हा न्यायालय के लिए जा रहे वाहन में मारपीट, लूट, छेड़खानी और बलवा के आरोपी पांच कैदी थे। अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय जाने के दौरान रास्ते में वाहन को रोककर सभी सिपाही पास के एक होटल में चले गए। वहीं, आरक्षक दिलीप और नान्हुराम ने पास की शराब दुकान से शराब ली और कोने में बैठकर पी ली।

उन्होंने बताया कि आरक्षकों की शराब पीने की घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कैदियों को वापस जेल दाखिल कराने के बाद प्रधान आरक्षक ने रोजनामचा में उल्लेख किया था कि पेशी के दौरान दो सिपाही कहीं चले गए थे और जब वे वापस आए तो वे शराब के नशे में थे।

अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया और मामले की जांच की गई। जांच के बाद दोनों आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी की जा रही है। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित