लाइव न्यूज़ :

सरकारी अंगरक्षक के रूप में तैनात कांस्टेबल ने चलाई गोलियां, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:28 IST

Open in App

नोएडा, 16 जुलाई गौतम बुद्ध नगर के बहलोलपुर गांव में सरकारी अंगरक्षक के रूप में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने नशे की अवस्था में सरेआम गोलियां चलाई और बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बहलोलपुर गांव में रहने वाले योगेश यादव की सुरक्षा में कांस्टेबल राजकुमार तैनात था। बृहस्पतिवार रात उसने शराब के नशे में अपनी कर्बाइन से गोलीबारी की। कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल राजकुमार को हिरासत में ले लिया तथा उसे थाने लाई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि कांस्टेबल की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसकी वजह से वह तनाव में था। जिले में थाना बिसरख क्षेत्र के टिगरी गांव के पास नवंबर 2017 में भाजपा नेता शिवकुमार यादव व उनके दो गनर की हत्या के मामले में गवाह उनके भाई योगेश यादव की सुरक्षा में कांस्टेबल राजकुमार को तैनात किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारी बारिश से फसल नुकसान, 53821 किसान को मिलेंगे 116 करोड़ रुपये, हरियाणा में किसान पर पैसों की बरसात?

कारोबारहरियाणा में शहरी विकास कार्यों को मिलेगी गति, ईडीसी फंड से 1700 करोड़ रुपये की राशि जारी

कारोबारहरियाणा सरकारः 6.81 लाख किसानों-गरीब मजदूरों को मिलेगा 2,266 करोड़ रुपये की ब्याज माफी का लाभ

कारोबारगजब खेला है?, यूपी में 3.62 करोड़ के पास राशन कार्ड, 15 करोड़ लोग पा रहे फ्री राशन?, 500000 नाम कटेंगे, कार-मोटरसाइकिल मालिक ले रहे फ्री राशन?

भारतकांग्रेस की हार की वजह ईवीएम या मतदाता सूची नहीं, राहुल गांधी का नेतृत्व?, अमित शाह ने संसद में कहा-पूरी दुनिया में भारतीय लोकतंत्र की छवि धूमिल कर रहे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतछत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका चुनावः 115 वार्ड और भाजपा टिकट के लिए 1350 लोगों ने किया आवेदन

भारतParliament Winter Session: मतदाता सूची नई हो या पुरानी, आपका हारना तय?, अमित शाह का विपक्ष पर तंज, वीडियो

भारत6 साल में 30 लाख से ज़्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा, हर दिन 1,369 केस?, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा- साल 2021 से 2023 के बीच रेबीज से 30 लोगों की मौत

भारतबजरंग दल को बैन करो?, कांग्रेस विधायक हरिप्रसाद ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल