लाइव न्यूज़ :

हिरासत में हुई मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में कांस्टेबल की मौत

By भाषा | Updated: July 24, 2021 18:49 IST

Open in App

जहानाबाद (बिहार), 24 जुलाई न्यायिक हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के विरोध में यहां उग्र भीड़ ने प्रदर्शन करते हुए भारी पथराव किया और हवा में गोलियां चलाईं जिसे रोकने के प्रयास में एक महिला कांस्टेबल पर एक वाहन चढ़ गया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

सब डिविजनल पुलिस अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के पारसबिगहा पुलिस थानांतर्गत हुई घटना के कारण व्यस्त जहानाबाद-अरवल राजमार्ग कई घंटों तक बंद रहा। उन्होंने कहा, “शराब बेचने में शामिल गोविन्द मांझी नामक व्यक्ति को कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया था जिसकी मौत हो गई थी। इसको लेकर भीड़ आक्रोश में थी। उसे (मांझी) औरंगाबाद जिले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और जेल में रखा गया था।”

बिहार में छह साल से शराब की बिक्री और सेवन पर कानूनी रूप से पूर्ण प्रतिबंध है। पांडेय ने कहा, “मांझी की शुक्रवार को जेल में मौत हो गई। जैसे ही यह खबर यहां पहुंची, उसके गांव के निवासी, मारपीट के कारण हुई मौत का आरोप लगाते हुए राजमार्ग पर बैठ गए। पुलिस दल ने जब उन्हें हटाने की कोशिश की तब वे हिंसा पर उतर आए।”

एसडीपीओ ने कहा कि कांस्टेबल कांति देवी “जब भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी उन्हें वाहन ने टक्कर मार दी और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।”

पांडेय ने कहा, “प्रदर्शनकारियों ने भारी पथराव किया और गैर लाइसेंसी हथियारों से कुछ गोलियां चलायीं। कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमने इस संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी मात्रा में पुलिस को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल