लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कोटा में सड़क दुर्घटना में कांस्टेबल की मौत

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:16 IST

Open in App

कोटा, दो दिसंबर राजस्थान के डिगोड थाने में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की मोटरससाइकिल ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी।

घटना बुधवार देर रात एनएच-52 पर इटावा-खतोली मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान कोटा के सकतपुरा निवासी भरत सिंह (28) के रूप में हुई है। वह जिले के डिगोड थाने में तैनात था।

पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। वह अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसे बाद में जब्त कर लिया गया।

डिगोड थाने के एसएचओ रमेश सिंह ने बताया कि भरत सिंह बुधवार की रात सुल्तानपुर थाने से कुछ रिकॉर्ड लेने सुल्तानपुर जा रहे थे, तभी रात करीब नौ बजे उनकी बाइक एक ट्रक से जा टकराई।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके चलते मोटरबाइक उससे टकरा गई। उन्होंने कहा कि भरत सिंह लगभग पांच साल पहले राजस्थान पुलिस में शामिल हुए थे और करीब एक साल से दिगोड पुलिस थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए