लाइव न्यूज़ :

मुंबई में पुलिस कॉलोनी में कांस्टेबल ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: July 19, 2021 18:36 IST

Open in App

मुंबई, 19 जुलाई यहां कलीना उपनगर में स्थित पुलिस क्वार्टर में 30 वर्षीय एक कांस्टेबल ने कथित रूप से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक कांस्टेबल निखिल शंकर मोरे मुंबई पुलिस की मरोल ‘लोकल आर्म्स’ शाखा में तैनात था।

उसकी पत्नी भी पुलिस कर्मी है और उसी विभाग में तैनात है। अधिकारी ने कहा कि दंपति का एक पांच महीने का बच्चा भी है। उन्होंने कहा कि घटना सोमवार दोपहर को प्रकाश में आई जब मोरे के पड़ोसियों को उसके फ्लैट से गंध आने लगी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

स्थानीय पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची तो उसने मोरे को पंखे से लटका हुआ पाया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मोरे पिछले कुछ महीनों से फ्लैट में अकेले रह रहा था।

उन्होंने कहा कि बच्चा होने के बाद से मोरे की पत्नी अपने माता पिता के घर रह रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर वकोला पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल