लाइव न्यूज़ :

डीएपी खाद पर 700 रुपये बढ़ाना किसानों को गुलाम बनाने की साजिश, बढ़ी कीमतें वापस ली जाए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 19, 2021 12:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने डाइ अमोनिया फास्फेट (डीएपी) खाद की 50 किलोग्राम की बोरी पर 700 रुपये एवं कुछ अन्य उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि कर दी है जिससे किसानों पर सालाना 20 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा तथा यह देश के अन्नदाताओं को गुलाम बनाने की साजिश है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार से यह आग्रह भी किया कि इन बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि देश के 62 करोड़ किसानों- मजदूरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुलाम बनाने की साजिश कर रहे हैं। पिछले करीब साढ़े छह साल में मोदी सरकार ने खेती में इस्तेमाल की जाने वाली हर चीज़ की कीमत बढ़ाकर किसान पर पहले ही 15,000 रुपया प्रति हैक्टेयर सालाना का बोझ डाल रखा है।’’

सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘महामारी की आड़ में डीएपी सहित अन्य खाद की कीमत बढ़ाकर एक बार फिर किसान-मजदूर की कमर तोड़ने का घिनौना काम किया गया है। खाद की कीमतें बढ़ा 20,000 करोड़ सालाना का अतिरिक्त भार किसानों पर डालना साबित करता है कि भाजपा का डीएनए ही किसान विरोधी है।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘डीएपी खाद के 50 किलो के बैग की कीमत मोदी सरकार ने रातों रात 1200 रुपये से बढ़ाकर 1900 रुपये कर दी। यह 700 रुपये की बढ़ोतरी किसान की कमर तोड़ देगी। यह 73 साल में कभी नहीं हुआ।’’

उनके मुताबिक, ‘‘जब एक महीना पहले खाद की कीमतों में बढ़ोत्तरी की खबर आई, तो भाजपा सरकार के मंत्रियों ने इसे नकार दिया था। लेकिन अब चोर दरवाजे से कीमत बढ़ा दी गई।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि किसान से यह लूट बंद हो और बढ़ी हुई खाद की कीमतें वापस ली जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान