लाइव न्यूज़ :

मुझे बदनाम करने की साजिश : खडसे ने ईडी की जांच पर कहा

By भाषा | Updated: July 8, 2021 14:46 IST

Open in App

मुंबई, आठ जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पुणे भूमि सौदा मामले के सिलसिले में उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शुरू की गई जांच उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

यहां ईडी के कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में खडसे ने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ जांच इसलिए शुरु की गई क्योंकि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी।

उन्होंने कहा, “यह मुझे बदनाम करने की साजिश है।”

खडसे ने कहा, “मैं पहले पांच बार जांच के लिए पेश हो चुका हूं। भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने पुणे की अदालत में सी समरी रिपोर्ट (जहां आपराधिक मामला तथ्यों की गड़बड़ी के कारण दर्ज हुआ हो) दाखिल की है कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और मामले को बंद किया जाना चाहिए।”

खडसे ने कहा कि भोसारी भूमि सौदा (पुणे में) उनके दामाद और निजी मालिक के बीच निजी लेन-देन था और यह जमीन महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की नहीं है।

राज्य के पूर्व मंत्री ने कहा, “यह मुझे निशाना बनाने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र है और मैं इसका सामना करुंगा। मैं ईडी के साथ सहयोग करुंगा।”

खडसे ईडी की धनशोधन मामले संबंधी जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को एजेंसी के समक्ष पेश हुए। इससे एक दिन पहले उनके दामाद गिरीश चौधरी को संघीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था।

ईडी का आरोप है कि चौधरी और खडसे ने पुणे के पास भोसारी में 3.75 करोड़ रुपये में सरकारी जमीन खरीदी जिसकी असल में कीमत सब रजिस्ट्रार के मूल्यांकन के हिसाब से 31.01 करोड़ रुपये थी।

एजेंसी ने कहा कि ऐसा लगता है कि खडसे जो उस वक्त राजस्व मंत्री ने उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और परिवार द्वारा एमआईडीसी की जमीन की खरीद को संभव बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल