लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की साजिश रची गई: राकांपा

By भाषा | Updated: March 22, 2021 13:19 IST

Open in App

मुंबई, 22 मार्च राकांपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की ‘‘साजिश’’ रची गई है। उन्होंने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लिखे गए उस पत्र के समय पर भी सवाल उठाए जिसमें पुलिस अधिकारी ने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने यह भी कहा कि पार्टी ने यह फैसला किया है कि अभी देशमुख को इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘देशमुख की किस्मत पर फैसला जांच पूरी होने के बाद लिया जाएगा।’’

इससे पहले, रविवार को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा था कि देशमुख के बारे में फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे। उन्होंने कहा था कि परमबीर सिंह ने देशमुख पर जो आरोप लगाए हैं वे गंभीर हैं और इनकी गहराई से जांच करने की आवश्यकता है।

परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पिछले हफ्ते पत्र लिखकर दावा किया था कि देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को 100 करोड़ रूपये की मासिक वसूली करने को कहा है। इस पत्र के बाद राज्य में सियासी तूफान आ गया था।

देशमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है।

मलिक ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘सिंह ने यह पत्र होमगार्ड में अपने तबादले से पहले जारी क्यों नहीं किया? उन्होंने (सिंह ने) दावा किया कि (सचिन) वाजे ने फरवरी के अंतिम हफ्ते में देशमुख से मुलाकात की थी। 15 फरवरी तक देशमुख अस्पताल में थे और 27 फरवरी तक वह घर पर पृथक-वास में थे।’’

उन्होंने बताया कि देशमुख ने लोगों से मिलना जुलना 28 फरवरी से शुरू किया अत: इस पत्र से ‘संदेह’ पैदा होता है।

मलिक ने कहा, ‘‘राकांपा का निर्णय है कि देशमुख की किस्मत पर कोई भी फैसला जांच का निष्कर्ष सामने आने के बाद लिया जाएगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह दिल्ली गए थे और राकांपा के नेता यह जानते हैं कि वह राष्ट्रीय राजधानी में किससे मिले और क्या चर्चा हुई।

मलिक ने आरोप लगाया, ‘‘आने वाले समय में यह सब चर्चा में जरूर आएगा। राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश रची गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह