लाइव न्यूज़ :

पहले चरण के टीकाकरण के लिए टीकों की खेप छत्तीसगढ़ पहुंची

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:27 IST

Open in App

(इंट्रो और पहले पैरा में सुधार के साथ)

रायपुर, 13 जनवरी छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना योद्धाओं के टीकाकरण के लिए ’कोविशील्ड’ के तीन लाख से अधिक टीके बुधवार को पूना से रायपुर लाए गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के टीके की खेप लेकर एक विमान आज अपराह्न एक बज कर 40 मिनट पर यहां पहुंचा ।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताया कि टीकों के रायपुर पहुंचने के बाद उसे पूरी सुरक्षा में शहर के शास्त्री चौक स्थित राज्य टीका भंडार तक पहुंचाया गया।

शुक्ला ने बताया कि पहले चरण में राज्य को कोविशील्ड के 3.23 लाख टीके मिले हैं।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में राज्य के 2,67,399 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जाएगा। राज्य में टीकाकरण के लिए 1349 स्थल चिह्नित किए गए हैं।

शुक्ला ने बताया कि पहले राज्य के 99 टीकाकरण स्थल में 16 जनवरी से टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू होगा।

अधिकारी ने बताया कि राज्य टीका भंडार से प्रदेश के सभी जिलों में ये टीके भेजे जाएंगे। इसके लिए एक राज्य स्तरीय, तीन क्षेत्रीय और 27 जिला स्तरीय कोल्ड चैन प्वाइंट बनाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में मंगलवार तक 2,90,813 कोरोना वायरस संक्रमितों की पुष्टि की गई है जबकि राज्य में 279236 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 3517 मरीजों की मृत्यु हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग