लाइव न्यूज़ :

न्यायाधीश की मौत के मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपी गई:झारखंड सरकार

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त झारखंड सरकार ने उच्चतम न्यायालय से कहा है कि धनबाद में एक न्यायाधीश को वाहन से कुचलने की घटना की गंभीरता तो देखते हुए उसने सारे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया और केंद्रीय एजेंसी ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

राज्य सरकार ने कहा कि जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के मामले की जांच में वह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का पूरा सहयोग करेगी।

झारखंड सरकार की स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘जांच सीबीआई को हस्तांतरित किये जाने के बाद, चार अगस्त को केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच अपने हाथों में ले ली।’’

अधिवक्ता पल्लवी लांगर के मार्फत दाखिल झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने न्यायालय में यह रिपोर्ट दाखिल की है। स्थिति रिपोर्ट में राज्य सरकार ने कहा है कि मृतक न्यायिक अधिकारी को एक निजी सुरक्षा अधिकारी उपलब्ध कराया गया था जो उस वक्त कांस्टेबल सौरभ साव थे।

न्यायालय ने इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया है और इस विषय पर शुक्रवार को प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘झारखंड सरकार ने अब राज्य के सभी जिलों में न्यायिक अधिकारियों की आवासीय कॉलोनियों में अतिरिक्त सुरक्षा बल (एक पुलिस अधिकारी, एक हवलदार और चार सशस्त्र कांस्टेबल) तैनात करने की व्यवस्था की है।’’

मामले की जांच के बारे में राज्य सरकार ने कहा कि उच्च न्यायालय के 29 जुलाई के निर्देश के अनुपालन में उसने एडीजीपी संजय आनंद लाठकर के नेतृत्व में 22 सदस्यीय एक विशेष जांच टीम गठित की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यायाधीश की मौत के मामले में व्यापक षडयंत्र का पता लगाने के लिए हर कोशिश की जा रही है।

यह घटना 28 जुलाई की सुबह हुई थी, जब एडीजे उत्तम आनंद सुबह की सैर पर गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है