लाइव न्यूज़ :

दरभंगा विमानतल का नाम बदलकर विद्यापति विमानतल किए जाने के प्रस्ताव पर विचार जारी

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे का नाम बदलकर विद्यापति विमानतल किए जाने के प्रस्ताव पर अभी संबंधित मंत्रालयों में व्यापक विचार-विमर्श किया जाना है, लिहाजा इसमें कितना समय लगेगा, यह निश्चित नहीं है।

राज्यसभा सदस्य व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह ने यह जानकारी दी।

सिंह ने अपने जवाब में कहा, ‘‘ इस मामले में कोई निश्चित समय-सीमा नहीं दी जा सकती क्योंकि इस बारे में संबंधित मंत्रालयों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाना है और केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अंतिम अनुमोदन भी लिया जाना है।’’

मोदी ने इस मामले में हो रही देरी का कारण जानना चाहा था।

ज्ञात हो कि दो वर्ष पूर्व बिहार विधानसभा में नाम बदलने को लेकर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया था ओर फिर उसे केंद्र सरकार के पास भेजा गया था।

सिंह ने बताया कि केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय को, अप्रैल 2021 में बिहार सरकार की ओर से दरभंगा विमानतल का नाम विद्यापति विमानतल किए जाने के लिए बिहार विधानसभा से पारित प्रस्ताव मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र