लाइव न्यूज़ :

आदिवासियों के उत्पाद को बाजार से जोड़ने के लिए नयी योजना पर विचार: टीआरआईएफईडी एमडी

By भाषा | Updated: December 10, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने अनुसूचित जनजातियों द्वारा तैयार हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए एक नयी योजना बनाई है। यह जानकारी भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (टीआरआईएफईडी) के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्णा ने शुक्रवार को दी।

उन्होंने ‘ट्राइब्स- टेल्स फ्रॉम ट्राइबल हार्टलैंड्स’ नामक अपनी किताब के विमोचन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि इस योजना के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में कृष्णा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जनजातीय विकास योजना’ की जल्द घोषणा मंत्री द्वारा की जाएगी। इसे मंत्रिमंडल को भेजा गया है।’’

कृष्णा ने बताया कि वह कॉफी बोर्ड आफ इंडिया की तर्ज पर लघु वन उत्पाद बोर्ड बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं और इसे विचार के लिए जनजातीय मामलों के मंत्रालय को भेजा जाएगा। उन्होंने जनजातीय मामलों के मंत्री से आग्रह किया कि वह इस प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री से चर्चा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो