लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण को राष्ट्रीय कर्त्तव्य मानते हुए कोरोना को हराने में सहयोग दें : मिश्रा

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:18 IST

Open in App

भोपाल, 28 अप्रैल मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना के खिलाफ टीकाकरण को रक्षा कवच बताते हुए बुधवार को लोगों को अपील की कि वे इसे अपना राष्ट्रीय कर्त्तव्य मानते हुए कोरोना को हराने में सहयोग दें।

मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। कोरोना के खिलाफ यह रक्षाकवच है।’’

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों ने टीकाकरण के माध्यम से ही कोरोना पर विजय पाई है। अतः देश में एक मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के लोगों के लिये शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाकर राष्ट्रीय कर्त्तव्य निभाएं।

मिश्रा ने कहा, ‘‘इस आयु वर्ग के लिए आज (बुधवार) 4 बजे से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होगा। आप सभी अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। इसे अपना राष्ट्रीय कर्त्तव्य मानते हुए कोरोना को हराने में सहयोग दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना महामारी से निपटने में स्वास्थ्य, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के कर्मी अपनी जान पर खेलकर जनहित में ड्यूटी निभा रहे हैं। अतः जनता से मेरा अनुरोध है कि वह डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और पुलिस जवानों की हौसला अफजाई करे। लोग उनसे अनावश्यक विवाद और दुर्व्यवहार नहीं करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र