लाइव न्यूज़ :

एटीसी की चिंताओं पर विचार करें, अदालत ने ‘ब्रेथ एनालाइजर’ जांच के मुद्दे पर समिति से कहा

By भाषा | Updated: May 3, 2021 17:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने पायलटों और चालक दल के सदस्यों की ‘ब्रेथ एनालाइजर’ जांच के मुद्दे को देख रही चिकित्सीय समिति को सोमवार को निर्देश दिया कि वह इस संबंध में हवाई यातायात नियंत्रकों (एटीसी) की चिंताओं पर भी विचार करे।

समिति यह देख रही है कि क्या पायलटों और चालक दल के सदस्यों की ‘ब्रेथ एनालाइजर’ जांच किए जाने की आवश्यकता है या विकल्प के रूप में रक्त की जांच पर्याप्त होगी।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने यह निर्देश ‘ब्रेथ एनालाइजर’ जांच के खिलाफ एटीसी गिल्ड की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।

एटीसी गिल्ड ने अपनी याचिका में अदालत से आग्रह किया है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ‘ब्रेथ एनालाइजर’ जांच की जगह वैकल्पिक प्रोटोकॉल की तलाश करने का निर्देश दिया जाना चाहिए।

उच्च न्यायालय ने समिति से एटीसी गिल्ड की चिंताओं पर विचार करने को कहा और मामले में आगे की सुनवाई के लिए पांच मई की तारीख निर्धारित कर दी।

इसी तरह की याचिका इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (आईसीपीए) ने भी दायर की है जिसपर उच्च न्यायालय ने गत 27 अप्रैल को चिकित्सीय समिति गठित करने का आदेश दिया था।

पिछले साल मार्च में, उच्च न्यायालय ने अपने अंतरिम आदेश में एटीसी के लिए ट्यूब प्रक्रिया के जरिए ‘ब्रेथ एनालाइजर’ जांच को निलंबित करने को कहा था।

हालांकि, सितंबर 2020 में इसने एक चिकित्सीय बोर्ड की सिफारिश पर अपने अंतरिम आदेश में संशोधन कर ट्यूब प्रक्रिया के जरिए ‘ब्रेथ एनालाइजर’ जांच की अनुमति दे दी थी।

बोर्ड ने सिफारिश की थी कि एक व्यक्ति के लिए एक मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा और अगले 12 घंटे तक इसे किसी दूसरे व्यक्ति पर इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग