लाइव न्यूज़ :

IEEMA ने कहा- चीन से आयातित बिजली उपकरणों पर पाबंदी लगाए मोदी सरकार

By भाषा | Updated: December 14, 2019 05:02 IST

चीन से पिछले दो दशकों से इलेक्ट्रिकल उपकरणों के आयात में वृद्धि हो रही है। इसके कारण देश को कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देआईईएमए ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को बिजली उत्पादन और दूरसंचार से संबद्ध उपकरणों के चीन से आयात पर पाबंदी लगाने पर विचार करना चाहिए। इलेक्रामा का 14वां संस्करण दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा इंडिया एक्सपो मार्ट में 18-22 जनवरी को होगा।

इलेक्ट्रानिक सामान बनाने वाली कंपनियों के संगठन आईईएमए ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को बिजली उत्पादन और दूरसंचार से संबद्ध उपकरणों के चीन से आयात पर पाबंदी लगाने पर विचार करना चाहिए। इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन (आईईएमए) के महानिदेशक सुनील मिश्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार को चीन से इलेक्ट्रिकल उपकरणों के बढ़ते आयात के मुद्दे पर गौर करना चाहिए। हम चाहेंगे कि बिजली क्षेत्र में चीनी उपकरण नहीं आयें। चीन से आयातित उपकरण देशहित के लिये ठीक नहीं हैं।’’

उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्र से जुड़े उपकरणों के लिये चीन पर निर्भरता देश के लिये खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती है। चीन के साथ आर्थिक गतिरोध की स्थिति में इन कलपुर्जों की मरम्मत ओर उससे जुड़े सामान मिलना मुश्किल हो सकता है।’’

मिश्र ने कहा कि चीन से पिछले दो दशकों से इलेक्ट्रिकल उपकरणों के आयात में वृद्धि हो रही है। इसके कारण देश को कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्रामा का 14वां संस्करण दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा इंडिया एक्सपो मार्ट में 18-22 जनवरी को होगा। यह इलेक्ट्रिकल उत्पादों की प्रदर्शनी है। 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया