लाइव न्यूज़ :

गंगा के संरक्षण से जलवायु परिवर्तन से निपटने, सुंदरवन की जीवंतता में मदद मिलेगी : एनएमसीजी महानिदेशक

By भाषा | Updated: December 31, 2021 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि गंगा जल के संरक्षण और इसकी निर्मलता सुनिश्चित कर, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से सुरक्षा और सुंदरवन की जीवंतता सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है ।

मिश्रा ने बताया कि मिट्टी के कटाव एवं उसे समुद्र में बहकर जाने से रोकने तथा भूजल को पेयजल एवं सिंचाई योग्य बनाये रखने के लिये हर समय नदी में न्यूनतम पर्यावरण प्रवाह बनाये रखना जरूरी है ।

एनएमसीजी के महानिदेशक ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र का जल स्तर बढ़ने से उर्वर भूमि में खारा जल जा कर उसे प्रभावित कर सकता है । इसके अलावा दुनिया में शुष्क क्षेत्रों में अत्यधिक मात्रा में भूजल के दोहन से मिट्टी और भूजल में खारापन बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण सुदंरवन क्षेत्र को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है । समुद्र का जल स्तर बढ़ने के कारण द्वीप के क्षेत्र डूब रहे हैं और मिट्टी एवं पानी में खारापन बढ़ने से मैंग्रोव वन क्षेत्र पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है ।

मिश्रा ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि मानसून के समय में जब नदियां पूरे प्रवाह में होती हैं तब वे पास के समुद्र में बंगाल की खाड़ी के खारे जल को दूर रखती हैं । लेकिन जब जलस्तर घटता है तब खारा जल मैंग्रोव वन क्षेत्र में प्रवेश करता है और फसलों को नुकसान पहुंचाता है ।

उन्होंने कहा कि इसीलिये नदी में हर समय न्यूनतम पर्यावरण प्रवाह बनाये रखना जरूरी है ताकि मिट्टी के कटाव एवं उसे समुद्र में बहकर जाने से रोका जा सके और भूजल को पेयजल एवं सिंचाई योग्य बनाये रखा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह