Conscious Planet: यहां देखें सद्गुरु के साथ 'पर्यावरण संरक्षण' पर विजय दर्डा की विशेष चर्चा
By स्वाति सिंह | Updated: September 3, 2020 19:20 IST2020-09-03T17:08:04+5:302020-09-03T19:20:57+5:30
लोकमत मीडिया के चेयरमैन विजय दर्डा पर्यावरण और इसके संरक्षण में हमारी भूमिका पर सद्गुरु से बात कर रहे हैं।

लोकमत के फेसबुक पेज और लोकमत YouTube पर इस विचार-प्रेरक बातचीत को देखना न भूलें।
आध्यात्मिक गुरु और पद्म विभूषण जग्गी सद्गुरु वासुदेव पृथ्वी के संरक्षण और इसे बचाने से जुड़े कई मुद्दों पर सबसे आगे रहे हैं और अपनी बात रखते रहे हैं। ईशा फाउंडेशन के तहत वह आध्यात्मिकता, शिक्षा और पर्यावरण के इर्द-गिर्द घूमने वाले विषयों की पहल में भी शामिल रहे हैं।
लोकमत मीडिया के चेयरमैन विजय दर्डा पर्यावरण और इसके संरक्षण में हमारी भूमिका पर सद्गुरु से बात कर रहे हैं। पूर्व सांसद विजय दर्डा सकल जैन समाज के संस्थापक भी हैं और समाज के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रह कर काम करते रहे हैं। महाराष्ट्र के विकास और खासकर विदर्भ पर हमेशा उनकी विशेष नजर रही है। वह महाराष्ट्र, यहां के लोगों और अर्थव्यवस्था के समग्र विकास के लिए यवतमाल को बढ़ावा देने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
सद्गुरु से चर्चा के दौरान विजय दर्डा पर्यावरण को लेकर विचारोत्तेजक सवाल पूछ रहे हैं। इस दौरान दर्शकों को सद्गुरु की अंतर्दृष्टि से रूबरू होने का मौका मिलेगा और वे संभवत: Conscious Planet के लिए काम करने को लेकर प्रेरित होंगे।