लाइव न्यूज़ :

कनेक्टिविटी मुद्दा : कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ न्यायालय में याचिका दाखिल

By भाषा | Updated: July 26, 2021 21:45 IST

Open in App

कोलकाता, 26 जुलाई कलकत्ता उच्च न्यायालय प्रशासन ने उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल कर ऑनलाइन सुनवाई के दौरान कनेक्टिविटी के मुद्दे पर दिए अपने एक न्यायाधीश के फैसले को चुनौती दी है जिसमें उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश द्वारा न्यायाधीशों को मामले आवंटित करने के संबंध में भी आपत्ति जताई थी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय बार लाइब्रेरी क्लब सचिव प्रमित रे ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ न्यायाधीशों ने वकीलों के तीन संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक के दौरान बताया कि शीर्ष न्यायालय में एसएलपी दाखिल की गई है जिसमें न्यायमूर्ति सब्यसाची भट्टाचार्य के 19 जुलाई के आदेश को चुनौती दी गई है और नतीजे आने तक न्यायाधीशों को मामले आवंटित करने का इंतजार करना होगा।

रे ने बैठक के बाद बताया, ‘‘हमें सूचित किया गया है कि न्यायमूर्ति के आदेश को चुनौती देने के लिए शीर्ष अदालत में एसएलपी दाखिल की गई है।’’इस बैठक में कलकत्ता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और द इनकॉरपोटेड लॉ सोसायटी के सचिव भी शामिल हुए।

कलकत्ता उचच न्यायालय बार एसोसिएशन के सचिव धीरज त्रिवेदी ने बताया कि न्यायमूर्ति आईपी मुखर्जीद्, न्यायमूर्ति सौमेन सेन, न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार, न्यायमूर्ति तपब्रत चक्रवर्ती और न्यायमूर्ति शिवकांत प्रसाद तीनों बार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में शामिल हुए, जिसमें वकीलों के आमने-सामने की उपस्थिति, डिजिटल माध्यम से बहस और उच्च न्यायालय के समय को बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग