अकेले चुनाव लड़ने का कांग्रेस का रुख ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा : महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:35 IST2021-06-24T22:35:39+5:302021-06-24T22:35:39+5:30

Cong's stand to contest polls alone won't last long: Maharashtra NCP chief | अकेले चुनाव लड़ने का कांग्रेस का रुख ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा : महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख

अकेले चुनाव लड़ने का कांग्रेस का रुख ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा : महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख

उस्मानाबाद (महाराष्ट्र), 24 जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल ने बृहस्पतिवार को यहां दावा कि महाराष्ट्र में भविष्य में होने वाले चुनाव अकेले लड़ने का कांग्रेस का रुख संक्षिप्त अवधि का साबित होगा और सत्तारूढ़ गठबंधन अक्षुण्ण बना रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने हाल ही में यह घोषणा कर शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के सत्तारूढ़ गठबंधन में हलचल पैदा कर दी थी कि उनकी पार्टी भविष्य में चुनाव अपने बूते ही लड़ेगी।

पटोले के बयान के बारे में पूछे जाने पर पाटिल ने कहा, ‘‘यह रुख ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा। कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना समझदार पार्टियां हैं। वे एकजुट रहेंगी। लेकिन कांग्रेस ने यदि जोर दिया (अपने अकेले चुनाव लड़ने पर) तो राकांपा और शिवसेना संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगी।’’

पाटिल ने तुलजापुर स्थित तुलजाभवानी मंदिर की यात्रा के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए यह कहा। उन्होंने तुलजापुर और ओमेरगा विधानसभा क्षेत्रों के राकांपा नेताओं से भी मुलाकात की।

उन्होंने यहां जिलाधिकारी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक भी की। उल्लेखनीय है कि उनके पास जल संसाधन मंत्रालय भी है।

उन्होंने कहा कि उस्मानाबाद और बीड जिलों को कृष्णा-मराठवाड़ा सिंचाई परियोजना से जून 2023 तक जल मिलना शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cong's stand to contest polls alone won't last long: Maharashtra NCP chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे