लाइव न्यूज़ :

वीडियो: चाय-समोसा-सेल्फी के साथ राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में फूंका चुनावी बिगुल

By स्वाति सिंह | Updated: September 17, 2018 17:19 IST

इस वीडियो में राहुल रास्ते में चाय पीते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान रैली में मौजूद समर्थकों ने उनके साथ खूब सेल्फी ली।

Open in App

भोपाल, 17 सितंबर:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को 'मिशन मध्यप्रदेश' की शुरूआत के लिए भोपाल पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने रोड शो किया। इसी बीच राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो गया है।

इस वीडियो में राहुल रास्ते में चाय पीते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान रैली में मौजूद समर्थकों ने उनके साथ खूब सेल्फी ली। राहुल गांधी के साथ यहां कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी के नेता कमलनाथ सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। 

इस वीडियो के लास्ट में राहुल कैमरे की तरफ देख स्माइल कर आंख मारते नजर आए हैं। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

बता दें कि राहुल ने रोड शो की शुरुआत से पहले पूजा-अर्चना की और शंखनाद से की। यह साफ संकेत है कि मध्य प्रदेश में पार्टी सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर बढ़ रही है। पूरे शहर में राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं। कई पोस्टर में राहुल शिवलिंग पर जल चढ़ाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में राहुल गांधी को शिवभक्त करार दिया गया है।

पिछले हफ्ते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि बीजेपी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दोनों ने रामपथ बनाने का वादा किया था, जो कि अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में सत्ता में आने पर कांग्रेस चौहान का वादा पूरा करेगी और प्रदेश की सीमा तक राम पथ का निर्माण करायेगी।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह