लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत का देशव्यापी असर होगा: राजीव शुक्ला

By भाषा | Updated: November 2, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक सीट और विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में पार्टी को मिली सफलता के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद करते हुए मंगलवार को कहा कि इस नतीजे का देशव्यापी असर होगा।

उन्होंने यह दावा भी किया कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है।

कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी शुक्ला ने ट्वीट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश में चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है। इनमें एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटें हैं । राज्य की जनता को धन्यवाद, जिसने भाजपा को अब हटाने का मन बना लिया है।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को यह विजय मिली है और इसका असर देशव्यापी होगा।’’

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार बिग्रेडियर (अवकाश प्राप्त) खुशाल ठाकुर को पराजित किया है।

इसके साथ ही, कांग्रेस ने राज्य की जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फतेहपुर विधानसभा सीटों पर भी जीत दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह