लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल में कार्यक्रम के समानांतर कांग्रेस का जबलपुर में आदिवासी सम्मेलन

By भाषा | Updated: November 13, 2021 16:12 IST

Open in App

भोपाल, 13 नवंबर मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर प्रभाव के लिए राजनीतिक होड़ तेज होती दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में 15 नवंबर को आदिवासी समुदाय के प्रतीक और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती को मनाने के लिए आदिवासी रैली को संबोधित करने वाले हैं तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस भी इसी दिन जबलपुर में एक आदिवासी सम्मेलन करने जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के कुछ दिन पहले सत्तारुढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर एक परिवार पर आस्था रखने के लिए मुंडा सहित अन्य आदिवासी नायकों, प्रतीकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। विपक्षी दल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए आदिवासी प्रतीकों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है।

मध्य प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में ‘‘ जनजातीय गौरव दिवस ’’ (आदिवासी गौरव दिवस) पर आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिरसा मुंडा की जयंती को मनाने और भारतीय इतिहास और संस्कृति में अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों के योगदान का सम्मान करने के लिए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का फैसला किया था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’’ से कहा, ‘‘ कांग्रेस 15 नवंबर को जबलपुर में आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सम्मेलन का आयोजन कर रही है। मुंडा की प्रतिमा हमारी सरकार (पूर्ववर्ती) ने उनकी जयंती पर वहां स्थापित की थी।’’

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन करती है जिसमें जबलपुर के आसपास के कई इलाकों के आदिवासी शामिल होते हैं।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, स्थानीय विधायक और आदिवासी नेता इस साल कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा इन क्रांतिकारियों को कांग्रेस दशकों से सम्मानित कर रही जबकि वोट बैंक की राजनीति के तहत आदिवासियों के लिए भाजपा और उनके संबद्ध संगठनों का यह एक नया प्यार प्रतीत होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह