लाइव न्यूज़ :

किसानों की मौत मामले में अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का 'मौनव्रत'

By भाषा | Updated: October 11, 2021 14:25 IST

Open in App

जयपुर, 11 अक्टूबर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सोमवार को यहां 'मौन व्रत' रखा।

कांग्रेस की राजस्थान इकाई की ओर से जयपुर के सिविल लाइंस फाटक पर आयोजित "मौन व्रत" में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के बाद डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भी केंद्रीय मंत्री मिश्रा को बर्खास्त नहीं किया है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक कांग्रेस पार्टी न्याय के लिए लड़ाई लड़ेगी।

उन्होंने कहा,‘‘ आज का यह मौन व्रत पूरे देश का मौनव्रत था जिसके जरिए कांग्रेस महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए केंद्र सरकार को यह संदेश देना चाहती है कि अब भी समय है संभल जाइए किसानों के खिलाफ लाए गए तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लीजिए व लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री मिश्रा को बर्खास्त कीजिए, उनके बेटे के साथ जितने भी मुल्जिम है उनको तुरंत गिरफ्तार कीजिए।’’

मौन व्रत में डोटासरा के साथ परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी सहित अनेक मंत्री व विधायक भी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?