लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रियंका के नेृतत्व में कांग्रेस का ‘मौन धरना’

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:50 IST

Open in App

लखनऊ, 11 अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सोमवार को ‘मौन धरना’ दिया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा हिंसा के मामले के आरोपी हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी मामले में राज्य की राजधानी के जीपीओ पार्क में एकत्र हुए और महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरने पर बैठे और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' को बर्खास्त करने की मांग की।

पार्टी ने मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। लखीमपुर हिंसा में तीन अक्टूबर को चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, विधान परिषद में नेता दीपक सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सोमवार दोपहर जीपीओ पार्क में एकत्रित हुए और बाद में इसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हो गईं।

प्रियंका गांधी ने रविवार को वाराणसी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, “कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से नहीं डरते, भले ही आप उन्हें जेल में डाल दें या उनकी पिटाई करें। हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक केंद्रीय राज्य मंत्री (अजय मिश्रा) इस्तीफा नहीं देते। हमारी पार्टी ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है और कोई हमें चुप नहीं करा सकता।”

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को शनिवार रात 12 घंटे की पूछताछ के बाद लखीमपुर में गिरफ्तार कर लिया गया था ।

कांग्रेस के ‘मौन धरने’ पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और किसी भी तरह के दबाव से प्रभावित नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अगर वे 'मौन व्रत' या प्रदर्शन करना चाहते हैं तो यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, कांग्रेस का यह चलन है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम लिये बिना कहा कि हमारे प्रधानमंत्री दस साल से 'मौन व्रत' कर रहे थे, हो सकता है कि अगर वे 'मौन व्रत' पर बैठें हैं तो वे प्रधानमंत्री बनने का सपना भी देख सकते हैं।

सिंह ने कहा, “लेकिन भाई-बहन (राहुल,प्रियंका) क्या करें?.. हम उन्हें गूगल मैप्स (नक्शा) भेज रहे हैं जिसमें एक रास्ता राजस्थान को जाता है, जहां एक दलित की हत्या की गई थी और वे अभी तक वहां नहीं गए हैं, और दूसरा रास्ता छत्तीसगढ़। उन्हें अपने मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए कि वहां किसानों की हत्या क्यों की गई? वहां मौन व्रत क्यों नहीं होता? लोग यह जानना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह