लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने ‘समता चेतना वर्ष’ की शुरुआत की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने दलित एवं वंचित समुदाय के लोगों को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के मकसद से ‘समता चेतना वर्ष’ अभियान की शुरुआत की है।

पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत की अध्यक्षता में हुई संगठन की बैठक में यह फैसला किया गया। संगठन ने विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता पेरियार ईवी रामास्वामी की 142वीं जयंती भी मनाई।

कांग्रेस के अनुसूचित विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘अनुसूचित जाति विभाग ने 75वें स्वतंत्रता वर्ष के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय-राज्य-जिला स्तर पर विभिन गतिविधियों को शुरू करने के लिए एक वार्षिक कार्यक्रम 'समता चेतना वर्ष' भी शुरू किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से अनुसूचित जाति विभाग भारत के लोगों को बाबासाहेब आम्बेडकर के कथनों एवं चेतावनियों के बारे में याद दिलाएगा।’’

संगठन ने कहा, ‘‘अनुसूचित जाति विभाग दलित युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में भी काम करेगा और जाति-आधारित भेदभाव को समाप्त करने और दलितों और अन्य हाशिए के समुदायों के संवैधानिक अधिकारों के लिए एक आंदोलन शुरू करेगा। 'समता चेतना वर्ष' कार्यक्रम का समापन भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर यानि 15 अगस्त 2022 को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र