लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।

अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत की अध्यक्षता में हुई संगठन की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया।

इससे कुछ दिनों पहले, भारतीय युवा कांग्रेस ने भी गोवा में अपनी एक बैठक में प्रस्ताव पारित कर कहा था कि राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपी जानी चाहिए।

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में यह फैसला भी किया गया कि दलित एवं वंचित समुदाय के लोगों को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के मकसद से ‘समता चेतना वर्ष’ अभियान की शुरुआत की जाएगी।

संगठन ने विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता पेरियार ईवी रामास्वामी की 142वीं जयंती भी मनाई।

कांग्रेस के अनुसूचित विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘अनुसूचित जाति विभाग ने 75वें स्वतंत्रता वर्ष के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय-राज्य-जिला स्तर पर विभिन गतिविधियों को शुरू करने के लिए एक वार्षिक कार्यक्रम 'समता चेतना वर्ष' भी शुरू किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से अनुसूचित जाति विभाग भारत के लोगों को बाबासाहेब आम्बेडकर के कथनों एवं चेतावनियों के बारे में याद दिलाएगा।’’

संगठन ने कहा, ‘‘अनुसूचित जाति विभाग दलित युवाओं को प्रेरित करने की दिशा में भी काम करेगा और जाति-आधारित भेदभाव को समाप्त करने और दलितों और अन्य हाशिए के समुदायों के संवैधानिक अधिकारों के लिए एक आंदोलन शुरू करेगा। 'समता चेतना वर्ष' कार्यक्रम का समापन भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर यानि 15 अगस्त 2022 को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी के चरित्र पर शक, झगड़ा कर मायके गई, वापस लौटने का दबाव बनाने के लिए 9 साल की बेटी की गला घोंटकर पति ने मार डाला

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

क्राइम अलर्टखेत में खेल रही थीं 6-8 साल की 2 मासूम बहन, चॉकलेट का लालच देकर चालक सर्वेश ने ऑटो में बैठाया और बड़ी बहन से किया हैवानियत, फ्लाईओवर से कूदा, दोनों पैर की हड्डियां टूटी

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 21 December 2025: आज मेष, वृषभ और मिथुन समेत 6 राशिवालों को आर्थिक लाभ होने के संकेत

पूजा पाठPanchang 21 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: जिस डॉक्टर का नकाब नीतीश कुमार ने हटाया था, उसने शनिवार को नहीं ज्वॉइन की ड्यूटी

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद-पंचायत चुनावः अब तक घोषित 49 जिला परिषद में से 30 पर बीजेपी का कब्जा, ईटानगर नगर निगम में 14 सीट

भारतमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल की पत्नी शालिनीताई पाटिल का निधन, 94 साल में अलविदा, कांग्रेस सरकारों में मंत्री

भारतभारत जल्द ही मेट्रो नेटवर्क की लंबाई के मामले में अमेरिका को छोड़ देगा पीछे, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का दावा

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण