नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'सत्याग्रह' का आह्वान किया है। यहां पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नेता गुलाम नबी आजाद, कमलनाथ, अहमद पटेल और आनंद शर्मा भी मौजूद रहे। बता दें कि कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सोमवार को दिन में सत्याग्रह का आयोजन किया है।
CAA के खिलाफ राजघाट पर कांग्रेस का 'सत्याग्रह', प्रियंका, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई नेता मौजूद
By स्वाति सिंह | Updated: December 23, 2019 16:18 IST
Open in App