लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में सदन की कार्यवाही की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने को लेकर कांग्रेस का हंगामा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:04 IST

Open in App

देहरादून, 22 दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के राज्य विधानसभा की कार्यवाही में आनलाइन भाग लेने की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाले जाने के मुद्दे को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने मंगलवार को सदन में हंगामा किया और पीठ से उसे हटाए जाने का निर्देश देने की मांग की।

राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि मुख्यमंत्री आवास विधानमंडल का हिस्सा है या नहीं और अगर यह उसका हिस्सा है तो उनके कार्यवाही में आनलाइन भाग लेने की तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं डाली जा सकती। उन्होंने कहा कि अगर यह विधानमंडल का हिस्सा नहीं है तो मुख्यमंत्री का वक्तव्य सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं माना जा सकता।

चकराता के विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह तथा अन्य सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर निजामुद्दीन का समर्थन किया।

संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक द्वारा मामले में स्पष्ट जवाब न देने पर कांग्रेस ने इस मुद्दे पर हंगामा किया और पीठ से निर्देश देने की मांग की ।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी की परिस्थितियों में विधायकों के सदन की कार्यवाही में आनलाइन भाग लेने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कार्यवाही की फोटो डालने से विधायकों को परहेज करने का साफ संकेत देते हुए कहा, ‘‘मैं सभी विधायकों से आग्रह करता हूं कि इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।’’

निजामुद्दीन ने फोटो को हटाए जाने के बारे में भी निर्देश देने का आग्रह किया जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि उनके इस निर्देश में सबकुछ सम्मिलित है।

कोविड-19 से संक्रमित मुख्यमंत्री रावत फिलहाल घर पर पृथकवास में हैं और अपने आवास से ही उन्होंने सोमवार और मंगलवार को सदन की कार्यवाही में आनलाइन हिस्सा लिया। मंगलवार को मुख्यमंत्री के आधिकारिक टि्वटर हैंडल और फेसबुक पर उनकी तथा सदन की एक फोटो साझा की गयी जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘‘आज उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में आनलाइन प्रतिभाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह