लाइव न्यूज़ :

अगले सप्ताह से नेताओं से फीडबैक लेना आरंभ करेगी कांग्रेस की राजस्थान मामले की समिति

By भाषा | Updated: August 26, 2020 02:14 IST

इस समिति में वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजस्थान के लिए महासचिव प्रभारी अजय माकन शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस समिति की आज पहली बैठक हुई और फैसला हुआ कि अगले सप्ताह से विभिन्न नेताओं एवं पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा और नाराज नेताओं का पक्ष भी सुना जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं उनके समर्थक विधायकों की ओर से उठाए गए अगले सप्ताह से विभिन्न नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा।

नयी दिल्ली: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं उनके समर्थक विधायकों की ओर से उठाए गए मुद्दों के निदान के लिए बनी पार्टी की तीन सदस्यीय समिति ने मंगलवार को बैठक की और फैसला किया कि अगले सप्ताह से विभिन्न नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा।

इस समिति में वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजस्थान के लिए महासचिव प्रभारी अजय माकन शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस समिति की आज पहली बैठक हुई और फैसला हुआ कि अगले सप्ताह से विभिन्न नेताओं एवं पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा और नाराज नेताओं का पक्ष भी सुना जाएगा।

माकन आगामी रविवार को जयपुर पहुंचेंगे और पहले वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर में कहा कि माकन पार्टी के संभागीय और जिला स्तरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर पर जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने फीडबैक लेने के बाद पार्टी की नई राज्य इकाई की कार्यकारणी के गठन पर निर्णय किया जायेगा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत करने के बाद पार्टी नेता सचिन पायलट को पीसीसी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। बाद में माकन को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया था। कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी के रूप में उनकी यह पहली राजस्थान यात्रा होगी। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल