लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 19:28 IST

Open in App

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब), 31 जुलाई पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को लोगों से स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने और देश की प्रगति के प्रति अपना कर्तव्य निभाने को कहा।

सिद्धू यहां सिंह के 82 वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देने आए थे।

उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘हमारे देश को आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली है। अब यह हमारा कर्तव्य है कि अपने राज्य और देश के विकास में योगदान देकर उनके सपने को पूरा करें।’’

विधायक और पार्टी की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा भी वहां उपस्थित थे।

सिद्धू बाद में माता चक्रेश्वरी देवी मंदिर, गुरद्वारा फतेहगढ़ साहिब, गुरद्वारा ज्योति स्वरुप, रौजा शरीफ और माता नैना देवी मंदिर भी गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह