लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्राएं

By भाषा | Updated: February 20, 2021 16:11 IST

Open in App

जयपुर, 20 फरवरी कांग्रेस की राजस्थान इकाई ने तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर पद यात्राएं निकाली।

यहां इस तरह की पदयात्रा की अगुवाई परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने की। पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर, ऊंटों और हाथियों के साथ भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस मार्च में शामिल नहीं हुए। गहलोत जहां नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में व्यस्त थे तो वहीं डोटासरा ने स्वास्थ्य कारणों से इसमें शामिल होने में असमर्थता व्यक्त की।

खाचरियावास ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र सरकार ये कानून किसानों पर थोपना चाहती है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाकर आम आदमी की पीठ में छुरा भोंका है।’’

पार्टी नेता के अनुसार इस पदयात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार द्वारा पारित इन कृषि कानूनों में ‘‘किसान विरोधी प्रावधानों’’ से आमजन को अवगत करवाना है।

इस बीच भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि पैदल मार्च निकालने के बजाय मुख्यमंत्री गहलोत को कर्ज माफी का अपना वादा निभाना चाहिए।

पूनियां ने ट्वीट किया, ‘‘किसानों के नाम पर पैदल मार्च के बजाए मुख्यमंत्री को किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने संबंधी अपने उस वादे को पूरा करना चाहिए, जो उनके नेता राहुल गांधी और उन्होंने चुनावी सभाओं में प्रदेश के किसानों से किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां