लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की पांचों गारंटी आज कैबिनेट से होंगी पारित, बतौर सीएम अपने पहले संबोधन में बोले सिद्धारमैया

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 20, 2023 15:29 IST

नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में सिद्धारमैया ने कहा कि पांचों गारंटी कैबिनेट बैठक में पास की जाएंगी और आज ही उन्हें लागू करने के आदेश जारी होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया ने शनिवार को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली।उनके अलावा डीके शिवकुमार राज्य के उपमुख्यमंत्री बने।सिद्धरमैया ने 2013 में पांच साल के कार्यकाल के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

बेंगलुरु: नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में सिद्धारमैया ने कहा कि पांचों गारंटी कैबिनेट बैठक में पास की जाएंगी और आज ही उन्हें लागू करने के आदेश जारी होंगे। सिद्धारमैया ने शनिवार को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली। उनके अलावा डीके शिवकुमार राज्य के उपमुख्यमंत्री बने। सिद्धरमैया ने 2013 में पांच साल के कार्यकाल के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

जी परमेश्वर, के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बीजेड जमीर अहमद खान सहित कांग्रेस विधायकों ने भी सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली। 

शपथ ग्रहण समारोह कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, एनसीपी नेता शरद पवार, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित कई विपक्षी दल के नेताओं की उपस्थिति में हुआ। 

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में पार्टी केवल एक कारण से जीती है और वह है गरीबों, कमजोरों, पिछड़ों और दलितों के साथ खड़े होने का पार्टी का फैसला। 

उन्होंने कहा, "कांग्रेस की जीत के बाद कई बातें लिखी गईं कि कांग्रेस कैसे यह चुनाव जीती, अलग-अलग विश्लेषण किए गए लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस इसलिए जीती क्योंकि हम गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के साथ खड़े थे। हमारे पास सच्चाई थी, गरीब लोग। भाजपा के पास पैसा था, पुलिस थी और सब कुछ था लेकिन कर्नाटक की जनता ने उनकी सारी शक्तियों को परास्त कर दिया।"

टॅग्स :सिद्धारमैयाDK Shivakumarकांग्रेसकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है