लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति विधायक मूर्ति की अर्जी पर गौर करेगी: शिवकुमार

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:29 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 नवम्बर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि पार्टी की अनुशासनात्मक समिति विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति की उस अर्जी पर गौर करेगी जिसमें अगस्त में शहर में हिंसा के दौरान उनके घर पर हुए हमले में कथित संलिप्तता के लिए कुछ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

मूर्ति ने कहा है कि उन्होंने पूर्व मेयर संपत राज और पुलकेशीनगर के पूर्व पार्षद अब्दुल रकीब ज़ाकिर को निष्कासित करने की मांग की है, जिनके नाम आरोप पत्र में है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया और कहा कि उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में सत्तारूढ़ भाजपा के दबाव में काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह (मूर्ति) आए और मुझसे मिले, उन्होंने आरोप पत्र के आधार पर कुछ लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।’’

शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने उनकी समस्याएं सुनी हैं, वह दुखी हैं, मैं उनके दर्द को समझ सकता हूं। यहां तक कि अगर मैं उनकी जगह होता, तो मैं भी स्वाभाविक रूप से वैसा ही सोचता जैसा कि वह क्या सोच रहे है।’’

उन्होंने उन लोगों के नाम नहीं लिये जिनके खिलाफ मूर्ति ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ नाम दिए हैं जिनके खिलाफ उन्हें संदेह है और जिनके नाम आरोप पत्र में हैं।’’

मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किए गए संपत राज पर डीजे हल्ली, केजे हल्ली और निकटवर्ती क्षेत्रों में 11 अगस्त के दंगों के दौरान मूर्ति के घर पर हमला करने के लिए उकसाने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव