लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का पुनर्गठन, फिर से अध्यक्षता करेंगे एंटनी

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपनी अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का पुनर्गठन किया जिसकी कमान फिर से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी को ही सौंपी गयी है।

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस पांच सदस्यीय समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी भी सदस्य के रूप में शामिल होंगी। कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर इस समिति के सदस्य सचिव बनाए गए हैं।

इस समिति में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

कांग्रेस की इससे पहले की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति में एंटनी के साथ पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी शामिल थे जिन्हें इस बार की समिति में शामिल नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे