लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का आरोप, केन्द्रीय मंत्री कटारिया ने किसानों को ‘पागल सांड़’ कहा, मंत्री ने आरोप से इनकार किया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 23:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 दिसंबर कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को ‘पागल सांड़’ बताया है, हालांकि जल शक्ति राज्य मंत्री ने आरोपों से इनकार किया है।

कटारिया ने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

हरियाणा के पंचकूला में संवाददाताओं से बातचीत में कटारिया से पिछले महीने किसानों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल किया गया था।

पत्रकारों के सवाल के जवाब में कटारिया ने कहा, ‘‘कानून-व्यवस्था अलग मुद्दा है और उसे बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है।’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘मान लें कि एक सांड़ है जो पागल हो गया है और मेरी ओर दौड़ा आ रहा है, तो मैं अपनी रक्षा में कुछ तो करुंगा। मुझे अपनी जान तो बचानी है।’’

यह पूछने पर कि क्या वह किसानों की तुलना ‘पागल सांड़’ से कर रहे हैं, अंबाला से सांसद ने कहा, ‘‘मैं किसानों की बात नहीं कर रहा हूं। मैंने यह कई बार कहा है कि इसका गलत अर्थ निकाला जा रहा है। किसान हमारे अन्नदाता हैं, वे हमारे भगवान हैं। उन्होंने हमें आत्मनिर्भर बनाया है, उनके साथ लड़ाई का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।’’

कटारिया ने कहा, ‘‘मैंने सांड़ शब्द का प्रयोग उन असामाजिक तत्वों के लिए किया जो किसानों के कंधों पर रखकर बंदूक चला रहे हैं और खालिस्तानी नारे लगा रहे हैं। यह किसानों के संदर्भ में नहीं था।’’

हरियाणा कांग्रेस के नेता अशोक अरोड़ा ने केन्द्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी भाजपा की मनोवृत्ति को दर्शाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग