लाइव न्यूज़ :

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महारैली आज जयपुर में, पार्टी अध्यक्ष होंगी शामिल

By भाषा | Updated: December 12, 2021 09:54 IST

Open in App

जयपुर, 12 दिसंबर कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को जयपुर में महारैली कर रही है,जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाद्रा सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

यह रैली जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में हो रही है। रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसमें देश भर से बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है।

रैली से पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया,‘‘आज राजस्थान के लिये एक ऐतिहासिक दिन है जब केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती अप्रत्याशित मंहगाई के विरोध में जयपुर में राष्ट्रीय महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राजस्थान की धरा पर पधार रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी का स्वागत करता हूं। कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी मैं स्वागत करता हूं जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने हैं।’’

गहलोत ने कहा कि इस महारैली से देश भर में एक संदेश जायेगा कि अब केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के व्यापक रूप से विरोध का वक्त आ गया है और पूरे देश में इस रैली से उठी जनजागरण की लौ, एक मशाल बनकर केन्द्र सरकार के पतन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

महारैली के लिए कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos