लाइव न्यूज़ :

असम में कांग्रेस के सीएए विरोधी ‘गामोशा’ अभियान ने जोर पकड़ा

By भाषा | Updated: February 24, 2021 21:05 IST

Open in App

गुवाहाटी, 24 फरवरी राहुल गांधी की सीएए विरोधी आवाज को आगे बढ़ाने के लिए असम कांग्रेस के सदस्यों ने अब तक एक लाख से अधिक ‘गामोशा’ एकत्र कर लिए हैं जिनपर संशोधित नागरिकता कानून विरोधी संदेश लिखे हैं।

कांग्रेस ने कहा है कि अगर वह राज्य में सत्ता में आती है तो वह ‘शहीद स्मारक’ स्थापित करेगी जिसपर ये गामोशे प्रदर्शित किए जाएंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ‘गामोशा’ (असम में सम्मान के रूप में दिया जाने वाला बुना हुआ पारंपरिक सफेद एवं लाल कपड़ा) एकत्र किए हैं।

पार्टी प्रवक्ता बबीता शर्मा ने बुधवार को कहा कि कानून के खिलाफ असंतोष व्यक्त करने के लिए अनेक लोगों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को खुद ही ‘गामोशा’ भेंट किए हैं।

कांग्रेस के विभिन्न नेताओं ने एकत्र किए गए ‘गामोशा’ की सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं।

शिवसागर में रैली के दौरान सीएए के खिलाफ राहुल गांधी के आह्वान के बाद प्रदेश इकाई ने सीएए विरोधी संदेश लिखे ‘गामोशा’ एकत्र करने के लिए अभियान शुरू किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा, ‘‘यह प्रसन्नता की बात है कि पिछले कुछ दिनों में ही हमने सीएए विरोधी संदेश लिखे एक लाख से अधिक गामोशा एकत्र कर लिए हैं।’’

असम में इस साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह