लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवसः हमारी शक्ति भले ही कम हुई, हमारा हौसला अब भी बुलंद, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-किसी से समझौता नहीं किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2025 16:34 IST

Congress's 140th foundation day: कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन उपस्थित थे। शशि थरूर और दिग्विजय सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि प्रियंका गांधी मौजूद नहीं थीं।

Open in App
ठळक मुद्देहमने किसी से समझौता नहीं किया, न संविधान से, न धर्मनिरपेक्षता से और न ही गरीबों के अधिकारों से। हम भले ही सत्ता में न हों, लेकिन हम समझौता नहीं करेंगे।मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत नहीं फैलाई।

नई दिल्लीः कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को जोर देकर कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है और विचारधाराएं कभी नहीं मरतीं। खरगे ने इंदिरा भवन स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के महान नेताओं के कारण ही भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बन पाया। उन्होंने कहा, “आज (रविवार को) स्थापना दिवस पर मैं उन लोगों से एक बात स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं, जो कहते हैं कि ‘कांग्रेस का अंत हो गया है’। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमारी शक्ति भले ही कम हो गई हो, लेकिन हमारा हौसला अब भी बुलंद है।

हमने किसी से समझौता नहीं किया, न संविधान से, न धर्मनिरपेक्षता से और न ही गरीबों के अधिकारों से। हम भले ही सत्ता में न हों, लेकिन हम समझौता नहीं करेंगे।” खड़गे ने बताया कि कांग्रेस ने कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगे और जोर देकर कहा कि पार्टी ने कभी मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत नहीं फैलाई।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस एकजुट करती है, (जबकि) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बांटती है। कांग्रेस ने धर्म को केवल आस्था तक ही सीमित रखा, लेकिन कुछ लोगों ने धर्म को राजनीति में घसीट लिया। आज भाजपा सत्ता में है, लेकिन उसके पास सच्चाई नहीं है। इसलिए कभी आंकड़े छिपाए जाते हैं, कभी जनगणना रोक दी जाती है, कभी संविधान बदलने की बातें होती हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग आज इतिहास पर भाषण दे रहे हैं, उनके पूर्वज इतिहास से भाग रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा, “कांग्रेस एक विचारधारा है और विचारधाराएं कभी नहीं मरतीं।” खरगे ने यह भी कहा कि वर्ष 2025 महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का शताब्दी वर्ष, संविधान को अपनाए जाने की 75वीं वर्षगांठ और वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 दादाभाई नौरोजी की 200वीं वर्षगांठ, सरोजिनी नायडू के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की शताब्दी और ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ गीत की शताब्दी है, जिसे पहली बार दिसंबर 1925 में कानपुर कांग्रेस अधिवेशन में गाया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि भारत की स्वतंत्रता के समय के आसपास कई देशों ने स्वतंत्रता प्राप्त की, जिसमें से कुछ देश असफल रहे,

जबकि अन्य में तानाशाही का बोलबाला रहा। उन्होंने दावा किया, “केवल भारत ही ऐसा देश है, जहां लोकतंत्र जीवंत है। कांग्रेस के महान नेताओं की बदौलत ही भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बन पाया है।” खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत की जनता के कल्याण, सशक्तीकरण और समावेशी विकास के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा, “हम भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में समान अवसर में दृढ़ विश्वास रखते हैं।” उन्होंने कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 साल का गौरवशाली इतिहास सत्य, अहिंसा, त्याग, संघर्ष और देशभक्ति की महान गाथा का वर्णन करता है।”

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और अजय माकन सहित पार्टी के कई नेता उपस्थित थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और दिग्विजय सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि प्रियंका गांधी मौजूद नहीं थीं।

टॅग्स :कांग्रेसBJPसोनिया गाँधीमल्लिकार्जुन खड़गेदिग्विजय सिंहशशि थरूरनरेंद्र मोदीप्रियंका गांधीPriyanka Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो