लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पटना साहिब गुरुद्वारा में आपस में भिड़े कांग्रेसी, जमकर चले लात-घूंसे

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2023 20:40 IST

कांग्रेसी नेताओं को पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने जाना था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांग्रेस के शम्मी कपूर और पप्पू त्रिवेदी के साथ तू -तू, मैं-मैं के बाद जमकर मारपीट हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा पर निकले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुचते ही किसी बात को लेकर कांग्रेसी आपस में भिड़ गएगुरुद्वारे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई, लात घूंसे चलेमारपीट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के सामने हुई

पटना: बिहार में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुचते ही किसी बात को लेकर कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। कांग्रेस के लोग आपस में हाथापाई करने लगे। शुक्रवार को गुरुद्वारे में कांग्रेसियों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे की गिरेबां पकड़कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के सामने ही हुई। 

मारपीट का वीडियो भी वायरल हो है। यात्रा बांका से पटना पहुंची थी। बताया जाता है कि यात्रा के क्रम में कांग्रेसी नेताओं को पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने जाना था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांग्रेस के शम्मी कपूर और पप्पू त्रिवेदी के साथ तू -तू, मैं-मैं के बाद जमकर मारपीट हुई है। जिस दौरान हाथापाई हुई उस समय बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रेम रंजन मिश्र सहित कहीं बड़े नेता भी मौजूद रहे। 

कहा जा रहा है कि वीआईपी लॉबी में बैठने और तख्त साहिब के दर्शन और माथा टेकने को लेकर कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। विवाद यात्रा में शामिल और स्थानीय कांग्रेसी नेताओं में हुआ। स्थानीय कांग्रेसियों ने वीआईपी के लिए अलग व्यवस्था की थी। इसको लेकर यात्रा में शामिल कांग्रेसी गुस्सा हो गए और मारपीट करने लगे। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा के सामने नेताओं ने अनुशासन तोड़ दिया। हालांकि बाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मामले को बढ़ता देखकर वहां से निकल गए। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से हाथापाई कर रहे कांग्रेसियों को हटाया।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी