लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक संसद सत्र के बाद, नए अध्यक्ष पर फैसले की उम्मीद

By भाषा | Updated: August 1, 2019 16:21 IST

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कांग्रेस कार्य समिति का एजेंडा क्या होगा, मैं नहीं बता सकता क्योंकि अभी एजेंडा तय नहीं हुआ है। कार्य समिति की बैठक इस संसद सत्र के बाद होगी। जब भी कोई तारीख तय होगी, आपको सूचित किया जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देसुरजेवाला ने यह भी कहा कि राहुल गांधी सीडब्ल्यूसी का हिस्सा हैं और वह इसकी बैठक में शामिल होंगे।सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों के भीतर सीडब्ल्यूसी की बैठक की तारीख के बारे में फैसला हो सकता है।

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से बनी असमंजस की स्थिति के बीच कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक संसद के मौजूदा सत्र के बाद होगी, हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।

पार्टी महासचिवों-प्रभारियों की बैठक के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि राहुल गांधी सीडब्ल्यूसी का हिस्सा हैं और वह इसकी बैठक में शामिल होंगे। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कांग्रेस कार्य समिति का एजेंडा क्या होगा, मैं नहीं बता सकता क्योंकि अभी एजेंडा तय नहीं हुआ है। कार्य समिति की बैठक इस संसद सत्र के बाद होगी। जब भी कोई तारीख तय होगी, आपको सूचित किया जाएगा।’’

दरअसल, संसद का मौजूदा सत्र सात अगस्त को खत्म हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों के भीतर सीडब्ल्यूसी की बैठक की तारीख के बारे में फैसला हो सकता है। माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर कोई फैसला हो सकता है।

कांग्रेस नेता पीएल पूनिया ने कहा कि महासचिवों-प्रभारियों की बैठक के दौरान संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह प्रस्ताव दिया कि संसद सत्र के बाद कार्य समिति की बैठक बुलाई जाएगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

उनके इस्तीफे को अस्वीकार करते हुए सीडब्ल्यूसी ने उन्हें पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था, हालांकि गांधी अपने रुख पर अड़े रहे और स्पष्ट कर दिया कि न तो वह और न ही गांधी परिवार का कोई दूसरा सदस्य इस जिम्मेदारी को संभालेगा।

अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए गांधी ने यह भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष नहीं रहते हुए भी वह पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहेंगे। उनके समर्थन में बहुत सारे नेताओं ने भी इस्तीफा दे दिया था। गांधी के इस्तीफे के बाद से अगले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी में लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नए अध्यक्ष को चुनने के लिए बैठक के कई दौर हो चुके हैं लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीरणदीप सुरजेवालासंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह