लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 16 अक्टूबर को, लखीमपुर हिंसा, संगठनात्मक चुनावों पर होगी चर्चा

By भाषा | Updated: October 9, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर कांग्रेस के शीर्ष नेता लखीमपुर हिंसा सहित मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने और संगठनात्मक चुनावों पर फैसला करने के लिए यहां 16 अक्टूबर को पार्टी की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक बैठक में एकत्र होंगे।

कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह के नेताओं की ओर से पार्टी के भीतर संवाद की मांग किए जाने और हाल के महीनों में कई नेताओं के पार्टी छोड़ने की पृष्ठभूमि में तथा अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सीडब्ल्यूसी यह बैठक बुलाई गई है।

सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई है।

राज्यसभा विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख कर सीडब्ल्यूसी की शीघ्र एक बैठक बुलाने की मांग की थी।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय 24 अकबर रोड पर बुलाई गई है, ताकि मौजूदा राजनीतिक हालात, आगामी विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा की जा सके।’’

माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की इस बैठक में कांग्रेस के नये अध्यक्ष के चुनाव को लेकर किसी तारीख या रूपरेखा को पार्टी नेतृत्व द्वारा अंतिम रूप दिया जा सकता है।

पार्टी ने 22 जनवरी को सीडब्ल्यूसी की अपनी बैठक में यह फैसला किया था कि कांग्रेस में जून 2021 तक निर्वाचित अध्यक्ष होगा, लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते 10 मई की सीडब्ल्यूसी बैठक में इसे टाल दिया गया था।

सीडब्ल्यूसी की आगामी बैठक, हाल में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों के मारे जाने के मद्देनजर आयोजित की जा रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के काफिले से जुड़े एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने चार किसानों को वहां कथित तौर पर कुचल दिया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी पार्टी की पंजाब इकाई में मचे घमासान के बीच पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाकर इस स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए तथा संगठनात्मक चुनाव कराये जाने चाहिए।

सीडब्ल्यूसी की बैठक ऐसे समय होने जा रही है जब सुष्मिता देव, जितिन प्रसाद, लुईजिन्हो फालेरियो और कई अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी। इन राज्यों में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल