लाइव न्यूज़ :

ट्रेनों पर चिपकाये गये 'देश का चौकीदार चोर है' लिखे पोस्टर, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

By भाषा | Updated: March 27, 2019 17:24 IST

दोनों कांग्रेस नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खड़ी कुछ यात्री ट्रेनों के बाहरी और भीतरी हिस्से में विवादास्पद स्टिकर चिपकाये। आरपीएफ ने इस घटना के वीडियो फुटेज भी जुटा लिये हैं।

Open in App

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेनों पर बुधवार को विवादास्पद स्टिकर चिपकाये जाने के मामले में दो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने प्राथमिकी दर्ज की। आरपीएफ के एक आला अधिकारी ने बताया कि मामले में मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव विवेक खंडेलवाल और शहर कांग्रेस समिति के प्रवक्ता गिरीश जोशी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की सम्बद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि दोनों कांग्रेस नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खड़ी कुछ यात्री ट्रेनों के बाहरी और भीतरी हिस्से में विवादास्पद स्टिकर चिपकाये। आरपीएफ ने इस घटना के वीडियो फुटेज भी जुटा लिये हैं। विवादास्पद स्टिकरों पर छपा था-"देश का चौकीदार चोर है।"इन स्टिकरों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीरों के साथ कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा और लड़ाकू विमान की फोटो छपी थी। यही नहीं, इन स्टिकरों पर खंडेलवाल और जोशी के नाम और फोटो भी छपे थे। आरपीएफ अधिकारी ने कहा, "ये स्टिकर यात्री ट्रेनों पर ऐसे वक्त चिपकाये गये, जब देश में लोकसभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता लागू है। लिहाजा हमने निर्वाचन आयोग को मामले की जानकारी देकर उचित कदम उठाने का अनुरोध भी किया है।"उन्होंने बताया कि मामले में विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। भाजपा ने मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है। इंदौर संभाग के भाजपा प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा, "लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी लहर चलने वाली है। अपनी करारी चुनावी हार के पूर्वाभास से बौखलायी कांग्रेस गाली-गलौज की भाषा पर उतर आयी है जिसका जवाब स्वयं मतदाता देंगे।"

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल