कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जावडेकर के आवास के बाहर किया प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए
By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:09 IST2020-12-14T21:09:17+5:302020-12-14T21:09:17+5:30

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जावडेकर के आवास के बाहर किया प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए
पुणे, 14 दिसंबर पुणे में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर के आवास के बाहर किसानों के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के 30 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे।
कोठरूड थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील तांबे ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों को बाद में रिहा कर दिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।