मुख्य सचेतक जोशी को नोटिस के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:34 IST2021-06-25T18:34:12+5:302021-06-25T18:34:12+5:30

Congress workers protest against the notice to Chief Whip Joshi | मुख्य सचेतक जोशी को नोटिस के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मुख्य सचेतक जोशी को नोटिस के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

जयपुर, 25 जून कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस द्वारा राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी को फोन टेपिंग मामले में नोटिस जारी किए जाने के विरोध में शुक्रवार को यहां विरोध प्रर्दान किया।

हवामहल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ता शहर के बड़ी चौपड़ इलाके में इकट्ठा हुए और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अपने हाथ में शेखावत विरोधी नारे लिखे बोर्ड भी ले रखे थे। इनमें शेखावत को ‘भगौड़ा’ बताया गया था।

प्रदर्शन में शामिल एक स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा, ‘शेखावत को महेश जोशी से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही शेखावत को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को अपनी आवाज का नमूना देने के लिए आना चाहिए।” जोशी हवामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने फोन टेपिंग मामले में सुनवाई के लिए राजस्थान विधानसभा में सत्तारूढ़ कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी को नोटिस भेजा था। यह नोटिस केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में भेजा गया है। हालांकि जोशी ने इस नोटिस पर दिल्ली पुलिस के सामने हाजिर होने के बजाय अपना जवाब भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress workers protest against the notice to Chief Whip Joshi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे